Skip to Content

तांबे के सूर्य को लगाने की दिशा-

13 July 2025 by
तांबे के सूर्य को लगाने की दिशा-
Vinod Verma


वास्तुशास्त्र मे ताबें का सूर्य पूर्व दिशा मे लगाना शुभ माना जाता है। घर मे तांबे का सूर्य लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है तांबे का सूर्य धन को आकर्षित करने में मदद करता है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। यह घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाता है माना जाता है कि तांबे का सूर्य लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है सूर्य की दिशा पूर्व मानी जाती है घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है, ताकि सुबह की सूर्य की रोशनी घर में प्रवेश कर सके, घर में अधिक से अधिक सूर्य का प्रकाश आना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो। घर का पूर्वी हिस्सा खुला होना चाहिए, जिसमें खिड़कियां, दरवाजे आदि हो जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो। घर में कृत्रिम रोशनी का उपयोग कम करना चाहिए और प्राकृतिक रोशनी का उपयोग अधिक करना चाहिए।