Skip to Content

अपनी राशि से जानिए अपनी लकी दिशा-

11 July 2025 by
अपनी राशि से जानिए अपनी लकी दिशा-
Vinod Verma

अपनी राशि से जानिए अपनी लकी दिशा-

ज्योतिषशास्त्र में सभी दिशाओं का किसी ना किसी राशि से संबंध है। किस राशि के लिए कोन सी दिशा शुभ फलदायी होती है जानिए अपनी राशि अनुसार के अपनी शुभ दिशा-

●मेष राशि

आपकी राशि के स्वामी मंगल है और मंगल की दिशा दक्षिण है। इस वजह से दक्षिणा दिशा आपके लिए शुभ है। आप इस दिशा को ऊंची रखें और पैसे एवं जरूरी कागजात रखें तो यह आपके लिए शुभ रह सकता है।

●वृषभ राशि

आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं और आपके लिए दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा लकी दिशा साबित होगी। इस दिशा में आप जल भराव, वाटर टैंक और शौचालय आदि नहीं बनाएं।

●मिथुन राशि

आपकी राशि के स्वामी बुध है, आपके लिए सही दिशा उत्तर दिशा है। इस दिशा को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना शुभ रहेगा। बच्चों या अपनी पढ़ाई के लिए इस दिशा का प्रयोग करेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा।

●कर्क राशि

आपकी राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं इसलिए आपके लिए उत्तर-पश्चिम(वायव्य) दिशा बेहद शुभ रहेगी। इस दिशा का मुख्य तत्व वायु है। इस दिशा में आप अपना हल्का सामान रखें। आप हर दिन इसी दिशा में भगवान शिव की पूजा करें।

●सिंह राशि

सिंह राशि के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी है। अपने घर को वास्तु दोष से मुक्त रखने के लिए भगवान विष्णु की पूजा इस दिशा में करें।

●कन्या राशि

आपकी राशि के स्वामी बुध हैं और आपके लिए उत्तर दिशा सबसे अनुकूल है। अगर संभव हो तो आप इस दिशा में किचन या खाना बनाने का कार्य ना करें।

●तुला राशि

आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए दक्षिण-पूर्व(आग्नेय) दिशा आपके लिए बेहतर होगी। इस दिशा में आप किचन का काम कर सकते हैं।

●वृश्चिक राशि

आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं और आपके लिए दक्षिणा दिशा शुभ रहेगी। आप इस दिशा को सही रखेंगे तो जीवन में कभी किसी चीज की समस्या नहीं होगी

●धनु राशि

आपकी शुभ दिशा ईशान कोण है, जिसे पूर्व-उत्तर दिशा के कोने के रूप में जाना जाता है। इस दिशाको आप हमेशा साफ रखें। इस दिशा में पूजा करने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

●मकर राशि

आपकी राशि के स्वामी शनि हैं इसलिए आपके लिए घर की पश्चिम दिशा शुभ है। यह दिशा आपके लिए काफी लकी भी है। आप हर दिन इस दिशा में शनि महाराज की पूजा करें।को आप हमेशा साफ रखें। इस दिशा में पूजा करने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

●कुंभ राशि

आपकी राशि के स्वामी शनि हैं इसलिए आपके लिए घर की पश्चिम दिशा शुभ है। इस दिशा को लकी बनाए रखने के लिए बच्चों के खिलोने रखें।

●मीन राशि

आपके लिए उत्तर-पूर्व(ईशान) दिशा शुभ है। यह दो दिशाओं का सर्वोतम मिलन स्थान है। यह स्थान भगवान शिव और जल का स्थान भी माना गया है। ईशान को सदैव स्वच्छ और शुद्ध रखना चाहिए |